कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण: पंचायत देह भूमि प्रभावित परिवारों के कब्जे नियमित कर मुआवजा देगी सरकार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण में जद में आए प्रभावित लोग मंगलवार को सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मिले। गगल हवाई अडडा विस्तार के चलते अब ऐसे लोगों के घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है, जो गगल पंचायत की देह भूमि पर 60 वर्ष से ज्यादा समय तक अपना जीवन खुशहाली से जी रहे थे।

इस पर सीएम सुक्खू ने कहा कि गगल में पंयायत देह भूमि के प्रभावित परिवारों की भूमि को नियमित करके मुआवजा दिया जाएगा। मंगलवार को वह गगल के पूर्व प्रधान रविंद्र बाबा के नेतृत्व में हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मिले और अपनी समस्या उनके समक्ष रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने इन प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया कि जल्द आपकी भूमि को नियमित करके कार्रवाई शुरू करेंगे और उसके बाद मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

ऐसे 70 परिवार जद में आए

इस अवसर पर पूर्व पंचायत प्रधान गगल रविंद्र बाबा ने मुख्यमंत्री से कहा कि इस समय गगल में 70 परिवार एयरपोर्ट की जद में प्रभावित हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग उठाई कि पंचायत देह भूमि को सत्यापन कर उसे अधिग्रहण प्रक्रिया में शामिल किया जाए।

कार्रवाई कर मुआवजा देंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब हिमाचल के रहने वाले हैं तो तुरंत पंचायत देह भूमि को नियमित करके दुरुस्त करेंगे और उसके बाद कार्रवाई कर मुआवजा दिया जाएगा। इस अवसर पर मंडी उपज के अध्यक्ष निशु मोगरा ने भी मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से इन प्रभावित परिवारों को पंचायत देह भूमि का मुआवजा देने के लिए आग्रह किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...