
काँगड़ा, राजीव जस्वाल
जिला काँगड़ा के तहसील हरिपुर के तहत ग्राम पंचायत भटेहड़ बासा के साथ लगती जबलु नामक स्थान पर बनेर खड्ड किनारे गली-सड़ी लाश मिली है।
जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार शाम का है, जब स्थानीय लोगों ने दरिया किनारे लाश पड़ी देखी, तो इसकी सूचना ग्राम पंचायत भटेहड़ बासा के उप प्रधान सुमन सिंह को दी गई, जिसके बाद पुलिस थाना हरिपुर में मामले की सूचना दी गई।
टीम सहित मौके पर पहुंचे हरिपुर थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से बनेर खड्ड से बॉडी को बहार निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए शव को देहरा अस्पताल भेजा। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
