काँगड़ा :सिविल सप्लाई विभाग में तैनात चालक का शव पेड़ से लटका मिला,जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

जिला काँगड़ा के थाना खुंडिया के तहत घट्टा घराना में 48 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पेड़ के साथ लटका मिला। मृतक व्यक्ति की पहचान रविंदर कुमार सपुत्र तिरु राम निवासी खुंडिया के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना खुंडिया के तहत पंचम वालिया ने थाना में अपने जीजा के लापता होने की सूचना दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मंगलवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

 

वहींं, मंगलवार को मुकाम घट्टा घराना में पेड़ के साथ शव लटका होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही व्यक्ति की मौत के सही कारण पता चल पाएगा।

 

मामले की सूचना मिलते ही एसडीपीओ ज्वालामुखी भी मौके पर पहुंचे व सबंधित घटना को लेकर पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले को लेकर परिजनों ने किसी प्रकार का कोई शक जाहिर नही किया है। बहरहाल पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

मृतक रविन्द्र कुमार की पत्नी ने बताया कि उसका पति रविंदर कुमार पिछले 3 महीने से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस के अनुसार मृतक रविन्द्र कुमार सिविल सप्लाई विभाग में चालक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...