काँगड़ा: काम लटकाने वाले प्रधानों पर गिरेगी गाज

--Advertisement--

Image

विकास कार्यों के लिए आया बजट खर्च न करने का कारण नहीं बता पाए थे जिले के कई पंचायत जनप्रतिनिधि

सुरेंद्र कौर-धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की 28 पंचायतों में विकास कार्यों को लटकाने वाले पंचायत प्रधानों के खिलाफ डीसी कांगड़ा डा. निपुण जिंदल ने 22 दिसंबर 2022 को कारण बताओ नोटिस किए थे।

डीसी कांगड़ा ने प्रधानों से जवाब मांगा था कि ऐसा क्या कारण रहा कि पंचायतों में आए 15वें वित्त आयोग के तहत विकास के लिए पैसे को भी वह अपनी पंचायत में खर्च नहीं कर पाए । जिस कारण प्रधानों को 15 दिन के भीतर नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है।

डीसी ने नोटिस जारी करते हुए कहा था कि निर्धारित अवधि में उत्तर न देने वाले प्रधानों पर हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज अधिनियम 1994 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

उपायुक्त कांगड़ा डा. निपुण जिंदल ने बताया कि विकास कार्यों में कोताही बरतने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जिले के आठ विकास खंडों की 28 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

प्रधानों को 15 दिन के भीतर नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया था, जिसमें से तीन ब्लाक रैत, बैजनाथ व नगरोटा सूरियां की तरफ से कहा गया था कि तकनीकी कारणों से कार्य में बाधा आई है जिस कारण काम नहीं हो पाया।

निर्धारित की गई अवधि में उत्तर न देने वालों पर प्रदेश पंचायतीराज अधिनियम 1994 के तहत नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा सकती है।

उपायुक्त ने नोटिस जारी करते हुए कहा था कि खंड विकास अधिकारियों के साथ जिले की 28 ग्राम पंचायतों में 15वें वित्त आयोग में साल 2021-22 और 2022-23 तक विकास कार्यों के लिए स्वीकृत धनराशि को व्यय नहीं किया और इसकी ऑनलाइन रिपोर्ट भी शून्य दर्शाई गई है।

इससे प्रतीत होता दिख रहा है कि इन ग्राम पंचायतों की ओर से विकासात्मक कार्यों को क्रियान्वित करने में कोताही बरती गई है। सरकारी धन का जन विकास के कामों में सदुपयोग न करने की प्रवृत्ति ठीक नहीं है। कोताही कतई बर्दाश्त नहीं होगी।

संबंधित पंचायतों के प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में अपने बीडीओ के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय को जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था।

इन पंचायतों के प्रधानों को दिया गया है नोटिस

विकासात्मक कार्यों में कोताही पर विकास खंड बैजनाथ की ग्राम पंचायत बड़ा भंगाल, भटू पंजाला, फटाहर, कोठी कोहड़, लवाई, ननहार, नरघोह, सेल और सपैड़ू, विकास खंड नगरोटा बगवां की ग्राम पंचायत बलधर, कबाड़ी, रौंखर और सेराथाना, विकास खंड नगरोटा सूरियां की ग्राम पंचायत भाली, गुलेर, लुदरेट, मर्यणा, राजोल और बनतुगंली, विकास खंड नूरपुर की ग्राम पंचायत हाथीधार, खन्नी बदूही और सुखार, विकास खंड पंचरुखी की ग्राम पंचायत भरवाना तथा सलेरा, विकास खंड प्रागपुर की ग्राम पंचायत चनौर, विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत पलोथा तथा रावा और विकास खंड सुलह स्थित भेडू महादेव की ग्राम पंचायत बछवाई के प्रधान को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...