कवि, पत्रकार हरीश शर्मा होंगे सम्मानित

--Advertisement--

कवि, पत्रकार हरीश शर्मा होंगे सम्मानित

लक्ष्मणगढ़ – सीकर

कस्बा निवासी व बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान के संस्थापक, अध्यक्ष, पत्रकार, कवि हरीश शर्मा शनिवार को सीकर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होंगे।

यह जानकारी देते हुए अभियान के मीडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि सीकर के रामलीला मैदान स्थित श्री कल्याण रंगमंच के पीछे श्री कल्याण बाल मंदिर विद्यालय में शनिवार को राजस्थानी फिल्मों के लेखक, संवाद लेखक, गीतकार, अभिनेता कुंदन किशोर की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवा व शिक्षा, संस्कारों व समाज जागरूकता को लेकर किये गए सराहनीय कार्यो को लेकर कवि शर्मा को सम्मानित किया जाएगा।

कुंदन किशोर स्मृति संस्थान के संरक्षक जगदीश प्रसाद चोकड़ीका, अध्यक्ष जानकी प्रसाद इंदौरिया व मंत्री नरेश सैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांस्कृतिक मंडल सीकर के अध्यक्ष कांता प्रसाद मोर, भाजपा नेता पवन जोशी होंगे। मुख्य वक्ता पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश शर्मा होंगे। अध्यक्षता समाजसेवी पन्ना लाल सारडा, करेंगे।

विशिष्ट अतिथि कांग्रेस कमेटी सीकर के जिला उपाध्यक्ष मोहर सिंह गॉड, नगरपरिषद सीकर के उप सभापति अशोक चौधरी, समाजसेवी दिनेश बियाणी, शिवप्रसाद सोनी, समाजसेवी मनोहर चतेरा, प्रमोद काबरा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभु दयाल सैनी, पार्षद शंकर लाल सांखला होंगे।

कार्यक्रम संयोजक मनोहर लाल मोरदिया, राजीव जोशी व सह-संयोजक कैलाश जांगिड़, शंकर सैन होंगे। कार्यक्रम में सीकर के चर्चित चेहरे भी अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...