कलम छोड़ो हड़ताल के सातवें दिन NPSEA संघ भी आया जिला परिषद कर्मचारियों के समर्थन में

--Advertisement--

Image

सिहुंता – अनिल सम्बियाल

संघ के अध्यक्ष इंदर सिंह भसडा ने बताया कि जिला परिषद काडर के कर्मचारियों की जो विभाग में विलय की मांग है वो पिछले काफी वर्षो से चली आ रही है परंतु अभी तक इस मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है ।

इसी मांग को लेकर पिछले सात दिनों से प्रदेश भर के 4700 जिला परिषद कर्मचारी कलम छोडो हड़ताल पर है । सरकार को इनकी मांग को शीघ्र मान लेना चाहिए । ये कर्मचारी व अधिकारी पंचायती राज विभाग की रीढ़ की हडी है । उनके द्वारा ही पंचायत के विकास कार्य व सरकारी योजनाएं जनता तक पहुँचाई जाती है ।

इन कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि हमारा संघ इनके अधिकारों की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है । व हम माननीय मुख्यमंत्री से अनुरोध करते है कि इनकी ज्याज एक मात्र मांग विभाग में विलय को शीघ्र अति शीघ्र मान लेना चाहिए ।

ब्लॉक अध्यक्ष सजंय धीमान, महासचिव पवन ड़ड़वाल, संजीव कुमार, गगन कपूर, रण सिंह ने सँयुक्त व्यान जारी करते हुये कहा कि हम NPSEA संघ के सभी राज्य जिला व ब्लॉक का उनको समर्थन देने पर हार्दिक आभार व्यक्त करते है ।

उन्होंने कहा कि जिन्होंने हमारी मांग को ज्याज ठहराते हुए हमारा समर्थन किया । हमारी अधिकारों की लड़ाई है । जिसमें पूरे हिमाचल में हमे बहुत सारे संघो का भरपूर समर्थन मिल रहा है ।

जब तक हमारी ज्याज मांग विभाग में विलय की पूर्ण नही होती है, तब तक पूरे हिमाचल के जिला परिषद कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कलम छोड़ो हड़ताल पर बैठे रहेगे । हमारा मकसद जनता या सरकार के काम प्रभावित करना नही हमारी मांग आज सरकार मान लेती हम कल से डयूटी पर अपनी उपस्थिति दे देंगे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...