करंट लगने से मादा भालू और उसके बच्चे की मौत

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

डलहौजी के कथलग मार्ग पर बिजली के ट्रांसफार्मर से करंट लगने के बाद मादा भालू और उसके बच्चे की का मामला सामने में आया है। इस बारे जानकारी देते हुए डलहौजी के फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर राहुल ठाकुर ने बताया कि कल रात पहले मादा भालू का बच्चा ट्रांसफार्मर पर चढा, उसके बाद मादा भालू भी उसे ढूंढते हुए ऊपर ट्रांसफार्मर में चढ़ गई। उसके बाद दोनों को वहां करंट लगा और दोनों की मौत हो गई।

राहुल ठाकुर ने बताया कि वाइल्ड लाइफ प्रोटक्शन एक्ट के तहत दोनों का पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसमें पता लगा कि दोनों की मौत करंट लगने से हुई है। उसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन के बोल

डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन ने लोगों से अपील की है की खाने-पीने की चीजो का सही निष्पादन करें और इधर-उधर ना फेके और गार्बेज का भी सही ढंग से निष्पादन करें ताकि जंगली जानवर शहर की ओर रुख न करें ताकि इस तरह की कोई भी घटना न घट सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अर्थी सड़क पर रखकर चक्का जाम, ढाई घंटे बाद खुला धर्मशाला-चैतड़ू-कांगड़ा मार्ग

हिमखबर डेस्क जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते शीला पासू...

भगवान को भी नहीं बख्शाः ज्वालामुखी मंदिर में कमीशनखोरी पर SDO शमशेर सिंह सस्पेंड

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक...

अगले पांच वर्षों में एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्यः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से मण्डी जिले के लिए...