कम वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने बिजली विभाग कार्यालय में प्रकट किया रोष

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगु

उपमंडल ज्वाली के अधीन पंचायत खरोटा के वार्ड नं-एक के बाशिंदे बिजली की कम वोल्टेज से चलते पिछले काफी माह से परेशान हैं तथा बार-बार लिखित शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग समस्या का हल करने में नाकाम है।

बिजली विभाग की टालमटोल के कारण आखिरकार वार्डवासी एकजुट होकर बिजली विभाग कार्यालय जवाली में पहुंचे तथा बिजली विभाग के खिलाफ खूब गुबार निकाला।

लोगों बच्चन सिंह, सुरजीत, अश्विनी, तिलक कुमार, सुशील कुमार, सतपाल सिंह, ज्ञानो देवी, स्वर्णा देवी, धर्मपाल, सुरिंदर सिंह, बकील सिंह, तरसेम लाल, सलोचना देवी, परषोतम लाल, तिलक राज इत्यादि ने बिजली विभाग कार्यालय में पहुंचकर विभाग के खिलाफ खूब रोष प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि हमारे घरों को सिंगल फेस लाइन है जिस कारण बिजली की वोल्टेज काफी कम है। कम वोल्टेज के चलते फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन, पंखे, कूलर, फर्राटे इत्यादि नहीं चलते हैं। विभाग भारी-भरकम बिजली बिल भेज देता है लेकिन बिजली की समस्या का हल नहीं करता है।

वार्डवासियों ने कहा कि मंत्री चन्द्र कुमार को भी लिखित रूप से अवगत करवाया गया जिस पर उन्होंने बिजली विभाग को त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का हल करने के निर्देश दिए परन्तु विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही समस्या हल न हुई तो कार्यालय में धरना दिया जाएगा।

सहायक अभियंता राजेश धीमान के बोल

बिजली विभाग जवाली के सहायक अभियंता राजेश धीमान ने कहा कि खरोटा वासियों की बिजली की कम वोल्टेज की समस्या का हल जल्द किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...