कबड्डी नेशनल कैंप में दम दिखाएंगे हिमाचल के छह खिलाड़ी

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के छह कबड्डी खिलाड़ी नेशनल कबड्डी कैंप में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसमें पांच महिला खिलाड़ी और एक पुरूष खिलाड़ी शामिल है। साक्षी शर्मा सिरमौर, ज्योति सोलन, ज्योति सोलन, निधि बिलासपुर, पुष्पा सिरमौर, भावना मंडी जिला से संबधित है।

इसके अलावा पुरूष वर्ग में केशव ऊना जिला से है। सभी खिलाडिय़ों का प्रदर्शन यदि कैंप में बेहतर रहा तो यह खिलाड़ी इंडिया टीम में खेलते हुए नजर आएंगे। प्रदेश के छह खिलाडिय़ों को इंडिया कैंप में जगह मिलना प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार ब्रांटा, महासचिव कृष्णलाल, प्रेस सचिव बीएल धर्मानी व बिलासपुर कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव विजय पाल चंदेल ने चयनित खिलाडिय़ों को बधाई दी है।

एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि जो खिलाड़ी इंडिया कैंप के लिए चयनित हुए हैं उनमें ज्योति, निधि, पुष्पा एव भावना साई हॉस्टल से संबंध रखती हैं। जबकि साक्षी राजपुरा, केशव ऊना जिला से हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से हिमाचल प्रदेश के कबड्डी खिलाड़ी न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो कबड्डी एसोसिएशन के साथ-साथ प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...