ककीरा के प्राचीन शिव मंदिर में हर साल की तरह शिवरात्री के दूसरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

--Advertisement--

Image

ककीरा/चम्बा, भूषण गुरुंग

आज ककीरा के प्राचीन शिव मंदिर जो कि लगभग 100 बर्ष पुरानी है। उस में हर साल की तरह इस साल भी शिवरात्रि के पावन अवसर में हर साल शिवरात्री के दूसरे या तीसरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता हैं । आज भी सुबह से ही मंदिर परिसर मे पंडित मंदिर के पुजारी राजकुमार शर्मा के अगुबाई मे हवन पूजन किया गया।

उसके उपरान्त मंदिर परिसर मे गोपाल एंड पार्टी द्वारा 11 बजे से 1बजे तक भजन कीर्तन किए गए।और उनके बाद 1से5 बजे तक भंडारा का आयोजन किया गया। वही यहाँ के मंदिर कमेटी के वरिष्ट सदस्य नरेश सूरी ने बताया कि ये मंदिर सदियो पुराना है। यहाँ पर हर वर्ष शिवरात्रि के अगले दिन पूरे बाजार के व्यापार मंडल और स्थानीय लोगो के सहयोग से भंडारा का आयोजन किया जाता है।

इस भंडारा में पुड़ी हल्वा खिचड़ी आलू ,गोबी, सफ़ेद चने, दाल,मिट्टा कडू आदि परोसे जाते है।आज यहाँ भंडारा मे ककीरा कालूगंज देवीगाऊ, भेयकड,तलारा,बिदिगी चिलामा,घटासनी,कुमलाडी और आसपास के गॉव के लोगो ने सैकड़ो श्रद्धालुओ ने भंडारा का आनंद लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...