कंगना के विवादित बयानों पर कांग्रेस हमलावर; भाजपा ने कहा- वे नीतिगत मामलों में बोलने के लिए अधिकृत नहीं

--Advertisement--

दिल्ली – नवीन चौहान

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रणौत ने एक निजी अखबार को इंटरव्यू दिया जिस पर बवाल मच गया है। बवाल पर अब भाजपा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है और भाजपा ने कंगना रणौत के बयान से किनारा कर लिया है।

भाजपा का कहना है कि ये उनका निजी मत है और पार्टी का इससे कोई लेना देना नहीं है। भारतीय जनता पार्टी कंगना राणौत के बयान से असहमति व्यक्त करती है। पार्टी की ओर से, पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना रणौत को न तो अनुमति है और न ही वे बयान देने के लिए अधिकृत हैं।

 

सोच समझ कर बयानबाजी करें कंगना

हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा कि “राजनीति की समझ आने में कंगना रनौत को अभी समय लगेगा। फिल्मों में अभी तक कंगना स्क्रिप्ट पढ़कर काम करती रही है, लेकिन राजनीति फिल्मी स्क्रिप्ट पर नहीं चलती है। मंडी से सांसद बनने के बाद अब कंगना संवैधानिक पद पर हैं। इसलिए कंगना को अब मुद्दों की गंभीरता को समझ कर बयानबाजी करनी चाहिए”।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि कंगना रणौत ने एक निजी अखबार को इंटरव्यू को में बयान दिया था कि ”अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता। कंगना रणौत के इस बयान पर विपक्ष लगातार हमलावर है। कांग्रेस ने कंगना पर एनएसए के तहत एक्शन लिए जाने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...