ऑल टाइम हाई के बाद चांदी में ऐतिहासिक क्रैश; 1.10 लाख गिरकर 2.91 लाख पर आई

--Advertisement--

1.10 लाख गिरकर 2.91 लाख पर आई, सोना 20 हजार रुपए सस्ता, मुनाफा वसूली और मार्जिन मनी बढऩे के चलते भारतीय कमोडिटी बाजार धड़ाम

हिमखबर डेस्क 

मुनाफा वसूली और मार्जिन मनी बढऩे के चलते सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है।

भारतीय कमोडिटी बाजार के इतिहास में 30 जनवरी का दिन एक बड़े ब्लैक फ्राइडे के रूप में दर्ज किया गया, जब सोने और चांदी की कीमतों में अप्रत्याशित और ऐतिहासिक क्रैश देखा गया।

पिछले कई हफ्तों से लगातार बढ़ रही कीमतों पर अचानक ब्रेक लगा और मुनाफावसूली के भारी दबाव के चलते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी की कीमत में 1.10 लाख रुपए यानी लगभग 27 फीसदी की भारी गिरावट आई।

सोने की कीमतों में भी करीब 20 हजार रुपए की कमी दर्ज की गई, जिससे निवेशकों के अरबों रुपए स्वाहा हो गए।

एमसीएक्स पर चांदी की कीमतें, जो पिछले कारोबारी सत्र में 4.01 लाख रुपए प्रति किलो के सर्वकालिक उच्च स्तर के करीब थीं, वह शुक्रवार को औंधे मुंह गिरकर 2.91 लाख रुपए पर आ गर्ईं एक ही दिन में 1.10 लाख रुपए की यह गिरावट बाजार की अस्थिरता को दर्शाती है।

इसी तरह, 10 ग्राम सोने का भाव जो 29 जनवरी को 1.69 लाख रुपए पर था, वह 12 फीसदी गिरकर 1.49 लाख रुपए के स्तर पर आ गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...