ऑपरेशन सिंदूर के बाद चंबा की सीमाएं सील

--Advertisement--

आईआरबी-आईटीबीपी के जवानों को अलर्ट पर रहने के आदेश

चम्बा – भूषण गुरुंग

भारत की ओर से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर एयर सर्जिकल स्ट्राइक के उत्पन्न हालातों के बाद चंबा जिला के जम्मू-कश्मीर व पंजाब के सीमांत क्षेत्रों में भी सुरक्षा घेरे को मजबूत कर दिया है। सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा प्रहरी के तौर पर तैनात आईआरबी और आईटीबीपी के जवानों को अलर्ट पर रहने के साथ ही छोटी व लंबी दूरी की पेट्रोलिंग तेज कर हरेक गतिविधि पर निगाह रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

इसके साथ ही सीमांत क्षेत्र के लोगों से भी आग्रह किया गया है कि इलाके में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति के दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। चंबा जिला के जम्मू-कश्मीर व पंजाब राज्य से सटे अंतरराज्जीय बैरियरों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई हैं।

इन बैरियरों पर गहन जांच-पड़ताल के बाद ही जिला में प्रवेश की इजाजत दी जा रही है। इसके साथ ही चंबा जिला के पर्यटन स्थलों पर भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।

उल्लेखनीय है कि चंबा जिला की करीब 216 किलोमीटर लंबी सीमा जम्मू-कश्मीर राज्य के संवेदनशील जिला डोडा व कठुआ से लगती है। इसके अलावा पंजाब राज्य का पठानकोट जिला भी चंबा से सटा हुआ है। जम्मू-कश्मीर राज्य से सटी सीमा पर खैरी सेक्टर के सेवा ब्रिज, किहार सेक्टर के लंगेरा और पांगी सेक्टर के संसारी नाला में अंतरराज्यीय बैरियर स्थापित है।

इसके अलावा तीसा व किहार सेक्टर की ऊपरी पहाडिय़ों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से चेक पोस्ट स्थापित हैं। इन जगहों पर आईआरबी व आईटीबीपी के जवान सुरक्षा प्रहरी के तौर पर तैनात है। पठानकोट से सटे तुनुहट्टी में भी अंतरराज्यीय बैरियर पर हिमाचल पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाले हुए हैं।

एसपी चंबा अभिषेक यादव के बोल

उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि जम्मू-कश्मीर राज्य से सटे सीमांत क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश देने के साथ ही लंबी व छोटी दूरी की पेट्रोलिंग तेज करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि अंतरराज्जीय बैरियरों के साथ ही जिला के पर्यटन स्थलों पर भी सुरक्षा व्यवस्था को ओर मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन हरेक गतिविधि पर निगाह रखे हुए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...