“एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट” के तौर पर चुना गया चम्बा

--Advertisement--

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क 

केन्द्रीय योजना एवं कार्यक्रम कार्यन्वन राज्य मन्त्री राव इंदरजीत सिंह ने काँगड़ा लोक सभा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज को सदन में बताया की चम्बा जिला को “एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट” के तौर पर चुना गया है।

उन्होंने बताया की देश के 26 राज्यों और एक केन्द्र शाशित राज्य में कुल 112 जिलों को “एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट” के तौर पर चुना गया है। जिसमे से हिमाचल का एक जिला चम्बा भी शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया की केन्द्र सरकार ने आंध्र प्रदेश के 3, अरुणचल प्रदेश के 1, असम के 7, बिहार के 13 , छत्तीसगढ़ के 10 , गुजरात के 2 ,हरियाणा का 1 ,हिमाचल का 1 , जम्मू कश्मीर के 2 , झारखण्ड के 19 , कर्नाटक के 2 , केरल का 1 , मध्य प्रदेश के 8 , महाराष्ट्र के 4 , मणिपुर के 1 , मेघालय के 1 ,मिजोरम के 1 , नागालैंड के 1 , ओड़िशा के 10 , पंजाब के 2 , राजस्थान के 5 , सिक्किम के 1 ,तमिलनाडु के 2 , तेलंगाना के 3 , त्रिपुरा के 1 , उतर प्रदेश के 7 , और उत्तराखंड के 2 जिलों को “एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट” के तौर पर चुना गया है।

उन्होंने बताया की इन जिलों को स्वास्थ्य , पौषाहार , शिक्षा , कृषि , जल संसाधन , स्किल डेवलपमेंट आदि क्षेत्रों में विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि बह विकसित जिलों के साथ खड़े हो सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...