एसडीएम ने दिलाई नो मास्क नो सर्विस की शपथ

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

एसडीएम सदर रितिका जिंदल ने दुकानदारों से आहवान किया कि वे नो मास्क नो सर्विस को सख्ती से लागू करें । वे आज व्यापार मंडल, ओटो व टैक्सी यूनियन तथा होटलियर एसोसियेशन के पदाधिकारियों के साथ कोरोना महामारी को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों पर बैठक कर रही थी । उन्होंने संभावित तीसरी लहर की आशंका को लेकर किए जाने वाली व्यवस्था व बचाव बारे भी विचार विमर्श किया।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से मास्क व उचित दूरी की व्यवस्था को कायम रखते हुए अपना कारोबार चलाने का आहवान किया । उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी नो मास्क नो सर्विस सेवा के बारे लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया ।
उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा कोविड के बारे में लोगों में और जागरूकता लाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने पर जोर दिया जा रहा है ।

इस अवसर पर एसडीएम ने सभी पदाधिकारियों को नो मास्क नो सर्विस की शपथ भी दिलाई ।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश महेन्द्रु तथा अन्य पदाधिकारियों ने एसडीएम को सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...