एयरपोर्ट विस्तार के लिए एक इंच जमीन भी नहीं देंगे

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

एयरपोर्ट विस्तार संघर्ष कल्याण समिति की बैठक इच्छी में अध्यक्ष रजनीश मोना की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जो कहा है कि विस्थापितों को हरसंभव जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी और उन्हें उचित मुआवजा भी दिया जाएगा।

इस पर रजनीश मोना ने कहा के हम किसी भी सूरत एक इंच भी जमीन एयरपोर्ट विस्तार के लिए नहीं देंगे। यह जो मुआवजे की बात कर रहे हैं, कभी धरातल पर आकर देखें जो एयरपोर्ट की जद में ग्रामीण आ रहे हैं। उनके साथ एक बार भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने बात तक नहीं की है।

इस अवसर पर पौंग बांध विस्थापित समिति के प्रदेश अध्यक्ष हंसराज चौधरी ने कहा के जो सरकार आज तक 70 वर्ष बीत जाने पर भी पौंग बांध विस्थापितों को स्थापित नहीं कर पाई, वह किस मुंह से एयरपोर्ट विस्तार के विस्थापितों को पुनर्वास घोषणा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जितनी भी चाहे घोषणा करेे, वह विस्तार के लिए अपनी जमीन नहीं देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...