अगवा कर नाबालिग युवती से दुराचार, आरोपी फरार, ट्रक में जबरदस्ती खींच अंजाम दी वारदात

--Advertisement--

अगवा कर नाबालिग युवती से दुराचार, आरोपी फरार, ट्रक में जबरदस्ती खींच अंजाम दी वारदात

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला के एक क्षेत्र में नाबालिग युवती को अगवा कर ट्रक में दुराचार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ट्रक जब एक स्टेशन पर रुका, तो पीडि़ता आरोपियों के चुंगल से भागकर पुलिस स्टेशन पहुंची और केस दर्ज करवाया।

आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने जीरो एफआईआर के तहत एफआईआर दर्ज की है।

युवती रोहड़ू उपमंडल के एक क्षेत्र से कहीं जा रही थी। इस दौरान रास्ते में एक ट्रक पीडि़ता के पास रुका और दो लोग उसे जबरदस्ती ट्रक में ले गए व उसके साथ दुराचार की वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि अगले दिन बुधवार की सुबह जब चालक-परिचालक ने शिमला के एक शालाघाट के पास ट्रक रोका, तो पीडि़ता वहां से भाग गई और पुलिस स्टेशन अर्की पहुंच गई। यहां पीडि़ता ने अपनी पुलिस को आपबीती बताई।

एएसपी सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...