तीन दिन में प्रवासी न हटाए तो पौंग डैम के किनारे चलाएंगे ट्रैक्टर से हल

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगु

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अंतर्गत पंचायत समकेहड़, पपाहन और झोंका रतियाल के ग्रामीण अपने-अपने पंचायत प्रधानों के नेतृत्व में पुलिस थाना जवाली में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाहरी राज्यों से आए प्रवासी गुज्जरों को यहां से बाहर निकालने को लेकर शिकायत पत्र सौंपा।

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर अगर तीन दिन में प्रवासी गुज्जरों को यहां से हटाया नहीं गया तो सभी लोग ट्रैक्टरों से वन्य प्राणी विभाग की जमीन पर हल चलाएंगे।

पंचायत झोंका रतियाल के प्रधान लेख राज, समकेहड़ पंचायत प्रधान आशा देवी, पपाहन पंचायत प्रधान नीतीश कुमार, सहित बीडीसी शिंपू जरियाल, संजय राणा, बीडीसी शिंपू जरियाल और संजय राणा आदि ने कहा कि प्रवासी गुज्जर बाहरी राज्यों से आकर मवेशियों सहित सिद्धाथा एरिया में रह रहे हैं, जिससे अपराधों का अंदेशा बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि पौंग झील किनारे मवेशी गंदगी फैला रहे हैं। वन्य प्राणी विभाग पुलिस-प्रशासन को साथ लेकर प्रवासी गुज्जरों को यहां से बाहर निकाले, जिसमें गांववासी भी विभाग का साथ देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...