एम्बुलेंस में पर्यटकों को ढो रहा था रोगी वाहन, खाकी का सख्त एक्शन

--Advertisement--

एम्बुलेंस में पर्यटकों को ढो रहा था रोगी वाहन, खाकी का सख्त एक्शन

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के लाहौल पुलिस को सूचना मिली कि एक एंबुलेंस सायरन बजाते हुए अनाधिकृत रूप से पर्यटन के उद्देश्य से सिस्सू और केलांग के बीच घूम रही है। जांच में पता चला कि यह एंबुलेंस राजस्थान से आई है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने एंबुलेंस की तलाश शुरू की और तांदी जीरो प्वाइंट के पास रोका गया।  पुलिस ने देखा कि एंबुलेंस की नंबर प्लेट पर राजस्थान का नंबर (RJ 10PA 6691) लिखा हुआ था।

पूछताछ करने पर एंबुलेंस ड्राइवर ने बताया कि यह अनाधिकृत एंबुलेंस है और वह टैक्स से बचने और बिना रुकावट के लाहौल स्पीति  के पर्यटन स्थलों में पहुंचने के लिए इस एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहा था। जांच में यह भी पाया गया कि एंबुलेंस ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। एंबुलेंस में चार सैलानी भी मिले।

लाहौल पुलिस ने एंबुलेंस ड्राइवर पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 177, 182(A)(4), 185, 190, 192(A) और शराब पीकर गाड़ी चलाने के जुर्म में जुर्माना लगाया।

एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी के बोल

एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने बताया कि यह एंबुलेंस काफी समय से सैलानियों को लाहौल-स्पीति में घुमा रही थी। टैक्स और जाम से बचने के लिए ऐसा किया जाता था। उन्होंने कहा कि जिले में इस तरह के अवैध सायरन एवं लाइट्स और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...