हिमखबर डेस्क
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं दो मार्च से 21 मार्च तक हुई थीं। 2,258 परीक्षा केंद्रों पर करीब 95 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।
इस बार 91,130 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 67988 विद्यार्थी पास हुए हैं। टाॅप टेन मेरिट सूची में कुल 92 विद्यार्थी शामिल हैं। तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थी रहे हैं। टाॅपरों में 22 सरकारी और 70 निजी स्कूल के हैं।

10474 स्टूडेंट्स का आया कंपार्टमेंट
हिमाचल बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 67988 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. 10474 स्टूडेंट्स का कंपार्टमेंट आया है.

