एचआरटीसी बस चालक से बरामद किया 906 ग्राम चूरा-पोस्त

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

पुलिस थाना रक्कड़ ने कलोहा चौक में यातायात चैकिंग के दौरान एचआरटीसी बस, जो दिल्ली से स्यूल खड्ड को जा रही थी, के चालक राजेश कुमार पुत्र बसंत सिंह निवासी सदवां डाकघर गरली से 906 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया है। उपरोक्त चालक के खिलाफ पुलिस थाना रक्कड़ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

एसपी मयंक चौधरी के बोल

एसपी मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का साथ दें और अपने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...