एचआरटीसी बस और कार में टक्कर, पांच लोग घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब के सिद्ध चलेहड़ में एचआरटीसी बस और कार की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी लोग बैह-ढोंटा में एक शोक सभा में शामिल होकर कार से घर के लिए लौट रहे थे।

मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर बुधवार दोपहर बाद यह हादसा उस समय हुआ जब भरवाईं की तरफ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस की सामने से आ रही मारुति कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी पांचों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों की पहचान थड़ा निवासी ऊषा देवी, मनभरी, एकता देवी, रवि कुमार और चालक अनिल कुमार के रूप में हुई है।

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल के बोल 

एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस इस सड़क हादसे के कारणों की जांच कर रही है और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...