‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपी हरियाली

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

आज दिनांक 9 जुलाई 2025 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा के 60 बच्चों ने ‘जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 50 और इको क्लब इकाई के 10 बच्चों ने वन विभाग वन मण्डल डलहौजी के सहयोग व सक्रिय भागीदारी से ‘एक पेड़ मां के नाम ‘ अभियान के तहत नाग मोड के साथ लगते रकबे में वन परिक्षेत्र अधिकारी बकलोह अनिल जसवाल, ब्लाक अधिकारी चमन लाल, वन रक्षक काजल, वनमित्र कुमारी इशिता व अन्य कर्मचारियो की उपस्थिति में पीपल, शहतूत, शीशम, अर्जुन आदि प्रजातियों के सौ पौधे रोपे।

इससे पहले कार्यकारी प्रधानाचार्या ककीरा अंजलि वशिष्ट ने इस अभियान में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए एन.एस एस प्रभारी रोशन लाल, शिवानी व इको क्लब की प्रभारी प्रीति गुरंग व प्रवक्ता निखिल को बच्चों को पौधारोपण साईट तक सुरक्षित ले जाने व वापिस स्कूल तक लाने की जिम्मेदारी दी।

इस अवसर पर रेन्ज ऑफिसर ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सब की जिममेदारी है और जितना यह स्वच्छ रहेगा उतना ही हम स्वस्थ रहेंगे। अंत में उन्होंने सबको धन्यवाद दिया तथा बच्चों को जलपान भी करवाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...