सराज में प्राकृतिक कहर के बाद अब अपराध का साया: बुजुर्ग से लूट, वाहनों के कलपुर्जे चोरी

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

प्राकृतिक आपदा से पहले ही तबाही झेल रहे सराज क्षेत्र में अब चोरी और लूटपाट की घटनाएं लोगों की परेशानी और बढ़ा रही हैं। इलाके में कई स्थानों पर चोरों ने सक्रियता बढ़ा दी है, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

पहली घटना में सुरागी गांव के अध्यापक अजय कुमार से दो नकाबपोशों ने मिनी सचिवालय से ड्यूटी कर घर लौटते समय चाकू की नोंक पर 1200 रुपये लूट लिए। यह वारदात बस अड्डे से करीब 100 मीटर दूरी पर नाले के पास हुई। अजय कुमार ने इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से की है।

वहीं, दूसरी घटना में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियों से कलपुर्जे चुराने का मामला सामने आया है। वाहन मालिक गिरधारी लाल, वीरभद्र सिंह, मुरारी लाल, तेज सिंह और दुनी चंद ने बताया कि उनकी गाड़ियां बाढ़ में बह गई थीं। जब वे उन्हें तलाशते हुए नीचे पहुंचे तो देखा कि गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स सड़क किनारे अलग रखे हुए थे। इससे उन्हें इंश्योरेंस क्लेम लेने में भी दिक्कत हो रही है। गिरधारी लाल की गाड़ी कोर्ट परिसर से पांच किलोमीटर दूर बरामद हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...