एक जुलाई को नादौन-धनेटा का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एक जुलाई को नादौन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री एक जुलाई को धर्मशाला से सुबह करीब 11 बजे नादौन पहुंचेंगे।

नादौन में एडीए कार्यालय भवन का उदघाटन और मानपुल में एक स्थानीय सड़क का शिलान्यास करने के बाद वह करीब 11ः55 बजे धनेटा पहुंचेंगे।

धनेटा में वह ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे तथा जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे। शाम को वह सेरा के विश्राम गृह में भी जनसमस्याएं सुनेंगे। 2 जुलाई को सुबह 11 बजे वह शिमला लौट जाएंगे।

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने जिला के सभी संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दौरे के लिए आवश्यक प्रबंध करने तथा मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में चार जून से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन सात जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान के आसार, शिमला, मंडी,...

हिम बस कार्ड नहीं तो स्कूली बच्चों को भी HRTC बसों में देना होगा पूरा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के...