एक करोड़ पौधे रोपेगी एबीवीपी

--Advertisement--

Image

अभियान के तहत छात्रों का पंजीकरण कर वृक्ष मित्र बनाएगी विद्यार्थी परिषद

शिमला – जसपाल ठाकुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम विकासार्थ विद्यार्थी द्वारा द्वारा देशभर में एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है।

इस अभियान के तहत पंजीकरण करने वाले छात्रों को वृक्ष मित्र बनाया जाएगा जो आगे चल कर पौधारोपण करेंगे व अपने द्वारा लगाए गए पौधों के संरक्षण की योजना भी बनाएंगे ताकि आरोपित किए गए पौधों को कोई क्षति न पहुंचे।

वास्तव में विकासार्थ विद्यार्थी का उद्देश्य जन, जल, जंगल, जमीन, जानवर व पर्यावरण प्रकृति के सभी अंगों के संरक्षण तथा उनके विकास में युवा शक्ति की सार्थक भागीदारी मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के संरक्षण पर कार्य हो रहा है।

साथ ही प्लास्टिक मुक्त अभियान भी जारी करना है। देश के अनेक प्रांतों में एसएफडी के माध्यम से अनेक गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

जन का विकास मानव समृद्धि व जीवन मूल्य को साथ लेकर करना, यही स्टूडेंट फॉर डिवेलपमेंट का ध्येय है। इसी ध्येय पर अग्रसर होते हुए स्टूडेंट फॉर डिवेलपमेंट द्वारा यह लक्ष्य लिया गया है।

इसी अभियान के तहत प्रदेश में एक करोड़ पौधारोपण करने का अभियान लिया है। विकासार्थ विद्यार्थी के प्रांत संयोजक नितिन व्यास ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और उसके कारण फैलती श्वसन संबंधी बीमारियों और मानव शरीर को होने वाली हानि को केंद्र में रखकर, हम सभी को इनसे निपटने को दृण-संकल्पित होकर, आवश्यक श्रमदान करना ही होगा।

उन्होंने स्थानीय लोगों को भी युवाओं के साथ मिल कर इस अभियान में भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा कि वर्तमान में, बढ़ते औद्योगिकरण एवं अन्य कारणों से, पर्यावरण हो रही हानि से सभी चिंतित हैं। युवाओं में पर्यावरण के प्रति सजगता बढ़ाने की ओर यह अभियान अपरिहार्य योगदान देने वाला होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...