एक्‍शन मोड में जयराम ठाकुर, हाईकोर्ट में भर्तियों से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की, दिए ये निर्देश

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज मंगलवार एडवोकेट जनरल के साथ बैठक की। प्रदेश उच्च न्यायालय में लंबित पड़े मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाए, इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। ताकि विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को शीघ्रतापूर्वक भरा जा सके। शिक्षा विभाग में विभिन्न श्रेणियों के पद रिक्त पड़े हैं। शिक्षा विभाग से जुड़े कई मामले अदालत में लंबित पड़े हुए हैं, इस मामले में शीघ्र अदालत में अपील दायर करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि ऐसे मामलों को अदालतों से बाहर लाया जा सके।

जयराम सरकार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार लंबित पड़े भर्तियों के मामलों को निपटा लेना चाहती है। इसको लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर हो गई है। उपचुनाव में हार के बाद मुख्‍यमंत्री पूरी तरह से एक्‍शन मोड में हैं। दो दिन पहले भी सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्‍हें कड़े निर्देश दिए थे। साथ ही विकास कार्यों व बड़े प्रोजेक्‍टों को लेकर गंभीर होने की बात कही थी।

स्‍कूल खोलने के सवाल पर सीएम ने कहा अब सभी राज्‍यों ने शिक्षण संस्‍थान खोल दिए हैं। ऐसे में अब कोविड से बचाव के उपायों को अपनाते हुए पढ़ाई शुरू करवानी होगी। बच्‍चों के भविष्‍य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। कोविड महामारी के कारण बच्‍चों की पढ़ाई बहुत ज्‍यादा प्रभावित हो चुकी है।

मुख्‍यमंत्री ने एनपीएस कर्मचारियों की 2008 की अधिसूचना की मांग पर कहा कि जल्‍द ही जेसीसी की बैठक बुलाई जाएगी, इसमें इस पर सकारात्‍मक निर्णय लिया जाएगा। सीएम ने कहा कर्मचारियों की मांगें उनके ध्‍यान में हैं, जायज मांगों का समाधान किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...