एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष इमरान बन्टी ने किया मछलीशहर विधानसभा दौरा

--Advertisement--

Image

मछलीशहर/जौनपुर, सूरज विश्वकर्मा

अल्पसंख्यकों ने सभी तथाकथित धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को वोट दिया,परन्तु आज प्रदेश का मुसलमान बुनियादी अधिकारों से वंचित है। सरकारी नौकरी,शिक्षा, रोजगार से दूर है। उक्त बातें एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष इमरान बन्टी ने मछलीशहर विधानसभा के दौरे के दरम्यान ग्राम मुजार में लगी चौपाल में कहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी मुस्लिम,दलित,समाज के दबे कुचले लोगों के संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है।

पार्टी 2022 विधानसभा चुनाव में विकल्प के तौर पर उभरेगी गांव गांव दौरा कर पार्टी के संगठन को मजबूत कर बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। चौपाल में ग्राम प्रधान शफीकुर्रहमान ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। बैठक का संचालन मछलीशहर विधानसभा अध्यक्ष नौशाद आतिश ने किया। इससे पूर्व ग्राम कठार, दाऊदपुर पतुलकी, मीरगंज करियाव गांव का दौरा कर जिलाध्यक्ष इमरान बन्टी ने चौपाल को संबोधित किया।

इस अवसर पर मछलीशहर युवा अध्यक्ष कामरान अहमद,महासचिव मोहम्मद अकरम,सोशल मीडिया प्रभारी गुलशाद खान,शफीक अहमद,सचिन गौतम,बीडीसी सलामत अली,मिर्ज़ा शानू,एहतेशाम अहमद फारूकी,शोहरत इदरीसी,मोहम्मद उस्मान मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...