उपमंडल शाहपुर में आपदा राहत समूह की शुरुआत

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

उपमंडल शाहपुर के अंतर्गत प्रशासन द्वारा आपदा राहत समूह की शुरुआत की गई है। हाल ही में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हुए नुकसान को ले कर राज्य सरकार ने पूरे हिमाचल प्रदेश को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। जिसके दृष्टिगत उपमंडल शाहपुर ने भी राहत समूह की शुरुआत की गई। जिससे नुकसान से सबंधित राहत सहायता प्रभावित व्यक्ति को तुरंत प्रदान की जानी है।

उपमंडल अधिकारी शाहपुर करतार चंद ने बताया कि उप-मण्डल शाहपुर प्रशासन ने पंचायत स्तर पर गठित “आपदा राहत समूह” की शुरुआत की है। यह एकजुट मोर्चा बनाने के लिए पंचायत प्रधान ,पटवारी ,पंचायत सचिव और वार्ड सदस्यों को इसमें शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि उप मण्डल शाहपुर के अंतर्गत आने वाले आपदा प्रभावित व्यक्ति को अगर किसी भी प्रकार (दैनिक जरूरत का सामान) की राहत सामग्री की जरूरत है तो वे सीधे उपरोक्त आपदा राहत समूह के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...