इतिहास रचने से चूके प्रज्ञानानंद, नॉर्वे के कार्लसन ने जीता शतरंज विश्व कप 2023 का फाइनल

--Advertisement--

हिमखबर – डेस्क

भारत के 18 वर्षीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद इतिहास रचने से चूक गए हैं। उन्होंने फिडे विश्व कप 2023 के फाइनल में गुरुवार को नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से हारने के बाद रजत पदक से संतोष किया।

दो दिन में दो मुकाबले ड्रॉ होने के बाद शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लसन ने टाईब्रेक के पहले गेम में काले मोहरों से खेलते हुए प्रज्ञानानंद को मात दी, जबकि सफेद मोहरों से खेलते हुए उन्होंने भारतीय खिलाड़ी को ड्रॉ पर रोक लिया।

पांच बार विश्व चैंपियनशिप जीत चुके कार्लसन ने पहली बार विश्व कप जीता है। उन्हें इस जीत के लिए एक लाख दस हज़ार डॉलर के इनाम से नवाज़ा जाएगा, जबकि प्रज्ञानानंद को 80,000 डॉलर मिलेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...