उपमंडल कांगड़ा में कोरोना महामारी पर कोरोना भूत कर रहे जागरूक

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल 

आज कांगड़ा उपमंडल के हलेर कला और नांदेड में कोरोना भूत का रूप धारण किए प्रशासन की कलाकारों की टीम ने लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

जिस के कार्यों को कोरोना भूत के नाम से सराहा जा रहा है, कोरोना भूत हलेर कला और नांदेड एरिया में लोगों के घरों गलियों और मोहल्लों में जाकर ऊंची आवाज में कोरोना महामारी के प्रति सचेत रहने और इस बीमारी से बचने के लिए बनाए गए नियमों का पालन करने की अपील करता हुआ दिखाई दिया।

इससे पहले प्रशासन द्वारा यह कोरोना भूत द्वारा लोगों को जागरूक करने का काम धर्मशाला के आसपास हो रहा था, जबकि आज यही कार्य उपमंडल कांगड़ा में भी प्रशासन द्वारा किया गया।

इस दौरान कोरोना भूत का बेश बनाए कलाकारों ने लोगों से बिना कारण घर से बाहर ना निकलना, निकलने पर दो मास्क पहनकर निकलना, भीड़ वाले जगहों पर जाने से बचना और हमेशा 2 गज की दूरी बनाए रखने की अपील की। लोग भी प्रशासन के इस जागरूक करने की नई पहल को सकारात्मक रूप में ले रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...