उद्योग में कैमिकल गिरने से 3 कामगार झुलसे, एक गंभीर हालत में PGI रैफर

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के एक साबुन बनाने वाले उद्योग में केमिकल गिरने से 3 कामगारों के बुरी तरह से झुलसने का समाचार है। इनमें से एक कामगार को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। उद्योग प्रबंधन द्वारा न तो इसकी सूचना पुलिस विभाग को दी गई और न ही इसके बारे में किसी अन्य को बताया गया।

पुलिस को मामले का पता तब चला जब कामगार ने अपनी फोटो के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली व अपना दुख मीडिया कर्मियों के साथ सांझा किया। सूचना मिलते ही इंटक फैडरेशन के महासचिव हरबंस राणा व उपाध्यक्ष आदित्य उद्योग के गेट पर पहुंचे व उद्योग प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने इसकी एक शिकायत बरोटीवाला पुलिस को दी, जिसके बाद बरोटीवाला पुलिस की टीम एसएचओ नीलम कुमार के साथ मौके पर पहुंची व स्थिति का जायजा लिया।

कैमिकल की चपेट में आए 3 कामगारों में से 2 की पहचान सुनील ठाकुर व राजीव के रूप में की गई, जबकि तीसरे के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। कैमिकल की चपेट में आए कामगार सुनील ठाकुर को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रैफर कर दिया गया है।

एएसपी अशोक वर्मा के बोल

एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद बरोटीवाला पुलिस की टीम को मौके पर भेज दिया है व मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

उद्योग प्रबंधन के बोल

वहीं उद्योग प्रबंधन का कहना है कि दुर्घटना का शिकार हुए कामगार को सूचना मिलते ही पहले ईएसआई हस्पताल काठा ले जाया गया व हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। उद्योग प्रबंधन के अनुसार घायल कामगारों का इलाज करवाया जा रहा है व कानूनी प्रक्रिया के तहत ही सारे कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। उसके बावजूद भी अगर इस प्रकार की घटना हुई है तो उद्योग प्रबंधन अपने स्तर पर भी इसकी जांच करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...