उत्तर हिमाचल संभाग से 32 खिलाड़ी लखनऊ में राष्ट्र स्तर की खेलों में दिखाएंगे दम

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

एकल अभियान के  अन्तर्गत राष्ट्र स्तरीय  अभ्युदय खेलकूद प्रतियोगितायों का आयोजन 5 फरवरी से 7 फरबरी तक के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में होगा। इस राष्ट्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्तर हिमाचल संभाग से 32 खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

इस बारे में जानकारी देते हुए उत्तर हिमाचल संभाग के अध्यक्ष सुभाष जरियाल ने बताया कि एकल अभियान द्वारा अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेल जगत में तिरंगा फहराने हेतु गांव-गांव की प्रतिभा की खोज हेतू राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है।

जिसमें भारत के जन-जन में यह आशा जगाते हुए  कि यदि “खेलेगा भारत तो खिलेग भारत”  इसी तथ्य को ध्यान में रखकर इस वर्ष से ग्रामीण व बनवासी क्षेत्र के बच्चों में छिपी खेल प्रतिभा का विकास करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय खेलों के आयोजन का प्रयास किया जा रहा है।

इस खेल प्रतिस्पर्धा में देश के ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्र में चल रहे 1 लाख एकल विद्यालय व सम्पर्कित गाँव के 32 लाख खिलाड़ियों को संच स्तर पर खेलने का अबसर मिला इसके उपरांत संच के अव्वल 32 खिलाड़ियों को अंचल तथा अंचल के 32 खिलाड़ियों को संभाग स्तर पर खेलने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की खेलों में 27 संभागों से चयनित खिलाड़ी लड़के व लड़कियों की दौड़, ऊंची व लंबी कूद, लड़कों की कुश्ती व लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता के कुल 864 खिलाड़ी 5 से 7 फरवरी तक लखनऊ में राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन करेंगे।

संभाग अध्यक्ष सुभाष जरियाल ने बताया कि उत्तर हिमाचल संभाग की मंडी के पड्डल मैदान में 17 से 19 दिसम्बर तक आयोजित खेल पर्तिस्पर्धा में अब्बल 32 खिलाड़ी लखनऊ के खेल महाकुंभ का हिस्सा बनेंगे।

जिसमें भटियात से 2, चम्बा से 1, नूरपुर से 3, नगरोटा सुरियाँ से 1, मंडी से 8, बंजार से 3, मनाली से 3, सुंदरनगर से 3, सरकाघाट से 3, बिलासपुर से 1, जयसिंहपुर से 2 कांगड़ा से 1 व जोगिंद्रनगर अंचल से एक  खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन में टीम मैनेजर के रूप में संभाग अभियान प्रमुख अजय राणा, ग्राम स्वराज योजना प्रमुख मनोहर लाल, अभियान प्रमुख मंडी शेर सिंह, बंजार अंचल की अभियान प्रमुख व कोच नैना देवी व मंडी अंचल अभियान प्रमुख महेश्वरी देवी विशेष रूप से टीम व्यबस्था में लखनऊ में रहेगी। उन्होंने कहा कि नेशनल लेबल पर अब्बल खिलाड़ियों को ओलंपिक सहित अन्य संघो के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी को लेकर रोहतक से शिमला पहुंची पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती...

मंडी : सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टैंकर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते...

CRPF जवान दीप चंद का निधन, शहर में शोक की लहर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम...

भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला से कथित मारपीट के बाद स्टेट हाईवे-13 आधे घंटे रहा जाम

हिमखबर डेस्क मंडी जनपद के सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत...