आधे उपमंडल में कल नहीं आएगा पानी, बिजली कट के कारण काण्डापतन ब्यास दरिया से नहीं लिफ्ट हो पाएगा पानी

--Advertisement--

आधे उपमंडल में कल नहीं आएगा पानी, बिजली कट के कारण काण्डापतन ब्यास दरिया से नहीं लिफ्ट हो पाएगा पानी

सरकाघाट – अजय सूर्या 

पहले ही पेयजल समस्या से जूझ रहे सरकाघाट शहर और उपमंडल की करीब दो दर्जन पंचायतों के लिए बुधवार को पानी नहीं मिल पाएगा क्योंकि बुधवार को धर्मपुर क्षेत्र के मुख्य पेयजल स्रोत में विद्युत कट होने के कारण वहां से संचालित होने वाली आधा दर्जन उठाओ पेयजल योजनाएं बंद रहेगी।

जल शक्ति विभाग के अनुसार आज बिजली की आपूर्ति बंद होने के कारण उठाऊ पेयजल योजना सरकाघाट, परसदा हवाणी, बैरा भदरोता, बीड पट्टा समसौह व सरकाघाट क्षेत्र में अधिकतर पंचायतों के लिए पेयजल आपूर्ति 26 जून को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी।

उपरोक्त सभी परियोजनाओं के लिए पेयजल धर्मपुर क्षेत्र के काण्डापतन ब्यास दरिया व बहरी नदी से उठाया जाता है जिसके कारण सरकाघाट शहर व गोपालपुर ब्लॉक के अंर्तगत लगभग 25 पंचायतों में पानी की आपुर्ति बाधित रहेगी।

यह जानकारी जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियन्ता ई. विवेक हाजरी ने देते हुए सभी उपभोगताओं से सहयोग करने के साथ ही पानी का उचित सदुपयोग करने की भी अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...