आज़ादी के 74 वर्ष बीत जाने के बाद चोहला गांव पहली बार सड़क सुविधा के साथ जुड़ेगा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल
आज़ादी के 74 वर्ष बीत जाने के बाद धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र का चोहला गांव पहली बार सड़क सुविधा के साथ जुड़ेगा। इसके साथ ही मैकलोढगंज से धर्मशाला में लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिलेगा। सोमवार को धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया ने मैकलोडगंज, भागसूनाग, टाऊ चोहला, बनघोटू संपर्क मार्ग का शिलान्यास व भूमिपूजन किया ।
इस मौके पर विधायक विशाल नेहरिया ने बताया कि उक्त मार्ग से जहां चोहला गांव के कम से कम 250 लोगों को लाभ मिलेगा वहीं पर्यटन को भी नए पंख लगेंगे। आज़ादी के बाद चोहला गांव के लोगों को सड़क सुविधा से महरूम रहना पड़ रहा था वहीं आपातकालीन की स्थिति में कई मुसीबतों का सामना भी करना पडता था । चोहला  गांव के लोगों ने इस समस्या को मेरे समक्ष रखा था और मैंने आश्वासन दिया था कि जल्दी इस समस्या का समाधान किया जायेगा ।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके उक्त मार्ग के निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए प्रक्रिया आरंभ की जाए । मुझे खुशी है कि आज मैं चोहला गांव के लोगों से किए वादे को पूरा कर पा रहा हूं । जल्दी ही इस मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा ।
इस मार्ग से मैकलोडगंज भी जुड़ेगा जोकि पर्यटकों का पसंदीदा स्थल है । दिन प्रति दिन पर्यटकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है लेकिन इस मार्ग से ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिलेगा । इस मौके पर स्थानीय अला अधिकारी मौजूद रहे ।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...