आग से पशुशाला में रखी तूड़ी तथा घास जलकर राख, मवेशियों का किया वचाव।

--Advertisement--

Image

स्वारघाट/बिलासपुर, सुभाष

सोमवार देर शाम ग्राम पंचायत कुटैहला के अन्तर्गत आने वाले गांव धारभरथा निवासी शांति राम की पशुशाला में अचानक आग लग गई।आग से पशुशाला में रखी तूड़ी तथा घास जलकर राख हो गया लेकिन गनीमत यह रही कि समय पर मवेशियों को बाहर निकाल लिया गया।आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड नयनादेवी को सूचित करने के साथ ही तुरन्त गांववासियों ने मिलकर आग पर काबू पाने के लिए प्रयास तेज कर दिए।

ग्रामीण बाल्टियों के माध्यम से पानी फेंककर धधकती आग की ज्वाला को शांत करने की कोशिश में लगे रहे तो फायर ब्रिगेड ने भी आग पर काबू पाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रहने दी।फिलहाल अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है परन्तु प्रथम दृष्टि में शार्ट सर्किट को ही आग लगने का कारण माना जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

BREAKING: रक्षाबंधन पर बड़ा हादसा, HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त; कई सवारियां घायल

हिमाचल प्रदेश के मनाली में रक्षाबंधन के दिन HRTC...

धर्मशाला साई सेंटर की पुष्पा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान

धर्मशाला साई सेंटर की खिलाड़ी पुष्पा को भारतीय कबड्डी...