बिलासपुर की गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणू मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले कि तैयारियां शुरू।

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष

17 मार्च से 23 मार्च तक बिलासपुर की गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणू मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसके तहत मेला ग्राउंड में प्लॉट बनाने का कार्य शुरू हो गया है। जहां करीब 450 प्लॉट तैयार किए जा रहे हैं। प्लॉट तैयार करने के बाद प्लॉट आंवटन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सोमवार को उपायुक्त रोहित जम्वाल व एसडीएम सदर रामेश्वर दास ने लुहणू मैदान में पहुंचकर मेला ग्राउंड का जायजा लिया।

उन्होंने प्लॉटिंग कार्य में जुटे कर्मचारियों से प्लॉटों को लेकर चर्चा की। साथ ही लुहणू मैदान में डेरा डाले प्रवासियों को भी तुरंत मेला ग्राउंड खाली करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम सदर रामेश्वर दास ने बताया कि लुहणू मैदान में आयोजित होने वाले नलवाड़ी मेले को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

इन दिनों मेला ग्राउंड में प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा है। यहां साढ़े 400 के करीब प्लॉट तैयार किए जा रहे हैं। जल्द ही इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। व्यवस्थित तरीके से प्लॉट तैयार किए जा रहे हैं, ताकि दुकानदारों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

इजराइल में नौकरी का मौका! हिमाचल के नर्सिंग युवाओं को होम बेस्ड केयरगिवर पद पर ₹1.99 लाख तक वेतन

हिमाचल प्रदेश के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने जीडीए, एएनएम, जीएनएम,...

मिंजर क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 में सौरभ-11 बिहार का दबदबा, जालपा-11 को 46 रन से हराकर चैंपियन बना

मिंजर क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले...

हिमाचल में पहली बार रक्षाबंधन पर पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन को लेकर बड़ा फैसला...