आगामी चार दिनों में भारी बरसात से मिलेगी राहत, 21 के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून

--Advertisement--

शिमला, 17 अगस्त – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून ने उग्र रूप दिखाया व लगातार हुई भारी बरसात ने चारों ओर तबाही मचा दी है। शिमला समेत प्रदेश के कई इलाकों में लगातार 48 घंटे तक बारिश होती रही जिसके बाद प्रदेश में तबाही का ऐसा मंज़र देखने को मिला कि लोग घरों में भी खौफ के साए में रह रहे हैं।

वहीं मौसम विभाग की माने तो अब मौसम प्रदेश में कुछ राहत बक्श सकता है। अगले कुछ दिनों तक कम बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिसके बाद प्रदेश में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एक रास्ता खुलता हुआ नजर आ रहा है।

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में जारी मानसूनी बरसात में गिरावट देखने को मिली है। आगामी 21 तारीख तक जारी रहने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि 21 अगस्त के बाद एक बार फिर प्रदेश में बरसात का दौर बढ़ सकता है और कुछ इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है। सुरेंद्र पॉल ने बताया कि ऐसे में प्रदेश के कुछ इलाकों में अलर्ट भी जारी किया जा सकता है।

सुरेंद्र पाल ने बताया कि बात अगर पूरे अगस्त महीने की करे तो महीने के आखिरी हफ्ते में एक बार फिर मानसून में तेजी देखने को मिल सकती है।

खैर लगातार बारिशें रेस्क्यू ऑपरेशन में एक बड़ी अड़चन बनी हुई है। ऐसे में बरसातों से अगर राहत मिलती है तो प्रदेश में जारी राहत और बचाव के काम को तेजी मिल सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...