आगजनी की भेंट चढ़ी दुकान, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी क्षेत्र के तहत आते प्रियुगंल में आग लगने से जीवन पुत्र संसार चंद की दुकान जल कर राख हो गई। दुकान में लगी इस आग से दो लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

सोमवार देर रात घटित हुई घटना के दौरान दुकानदार रोजमर्रा की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। देररात दुकान से उठती आग की चिंगारियों को देख कर ग्रामीणों ने इसकी सूचना दुकानदार को दी। देखते ही देखते दुकान से आग की लपटे उठने लगीं। ग्रामीणों ने तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने का काम शुरू किया।

इस संबंध में सलूणी स्थित अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया। अग्निशमन विभाग की गाड़ी के मौके पर पहुंचने तक ग्रामीणों ने आग को जैसे-तैसे कर बुझा दिया। लेकिन, तब तक दुकान के भीतर रखा सारा सामान जल कर राख हो चुका था। सूचना मिलते ही तहसीलदार ने संबंधित क्षेत्र के पटवारी को मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देश दिए।

तहसीलदार विनोद कुमार ने बताया कि प्रियुंगल में आग लगने से एक कराना की दुकान जलने की सूचना मिली है। बताया कि संबंधित क्षेत्र पटवारी को मौके पर भेज कर स्थिति का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...