आईटीबीपी में तैनात हिमाचल के जवान की हृदय गति रुकने से मौत

--Advertisement--

आईटीबीपी में एएसआई के पद पर तैनात घुमारवीं उपमंडल के गाहर गांव निवासी विक्रम सिंह धीमान (56 ) की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

इंडियन-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) में एएसआई के पद पर तैनात घुमारवीं उपमंडल के गाहर गांव निवासी विक्रम सिंह धीमान (56 ) की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जवान का शव बुधवार देर रात तक पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है।

जवान की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। विक्रम सिंह धीमान इन दिनों छतीसगढ़ में सेवाएं दे रहे थे। वह करीब 10 दिन पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गए थे। अप्रैल में होने वाली बेटे की शादी की तैयारियां भी चल रही थी। छुट्टी के दौरान जब विक्रम घर आए थे तो शादी के लिए काफी इंतजाम करके गए थे।

बेटे की घर को रंग-रोगन के अलावा बैंड बाजे वालों और रसोइयों को खुद पेशगी देकर गए थे। अब उन्हें बेटे की शादी को घर आना था। विक्रम सिंह करीब 30 साल पहले आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है।
स्थानीय पंचायत प्रधान तारा चंद ने बताया कि विक्रम सिंह धीमान बेहद मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। समाज में मिलजुल कर रहते हुए वह हर व्यक्ति की सहायता करते थे। मंगलवार ड्यूटी के दौरान उनकी हृदय गति रुकने से मौत होने का समाचार मिला है। वीरवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...