आईटीआई हारचकियाँ में सड़क, सुरक्षा व यातायात पर कार्यशाला का आयोजन

--Advertisement--

लंज – निजी संवाददाता

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हारचक्कियाँ में प्रधानाचार्य इंजीनियर चैन सिंह राणा के प्रयासों से सड़क – सुरक्षा व यातायात पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता पुलिस चौकी लंज में कार्यरत हवालदार अनित सपेहिया व सिपाही नरेन्द्र ने संस्थान के प्रशिक्षुओं को सड़क व यातायात से सम्बंधित विषयों सहित अन्य ज्वलन्त मुद्दों साइबर ठगी आदि जैसे विषयों से अवगत करवाकर सावधान रहने के बारे में जागरूक किया।

उंन्होने बताया कि प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों द्वारा आयोजित की जा रही ऐसी योजनाओं को एक नई ऊर्जा के साथ युवाओं को प्रेरित करने के लिए किया जा रहा है। ऐसी कार्यशालाओं के आयोजन का उद्देश्य युवाओं के आंतरिक विकास को बढ़ावा देना और अनुशासनात्मक जीवन जीने के अवसर प्रदान करना है।

ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित भी करता है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरचक्कियाँ के अन्य कर्मचारीयों ने भी इस कार्यशाला के आयोजन में अहम भूमिका निभाई।

वहीं संस्थान के समूह अनुदेशक मनोज ने बताया कि जब किसी देश या राष्‍ट्र का युवा अनुशासनात्मक जीवन अपनाता है तो वह अपने परिवार, समाज के साथ देश को भी मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...