आईटीआई दाड़ी में कैंपस साक्षात्कार 22 को

--Advertisement--

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क 

राजकीय आद्यौगिक संस्थान, दाड़ी में दिनांक 22 अप्रैल 2025 को वर्धमान टेक्टाइल्स लिमिटेड, बद्दी, हि॰ प्र॰ द्वारा कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।

इस साक्षात्कार में आईटीआई प्रशिक्षित युवक (फिटर, इलैक्ट्रोनिक्स मेकैनिक तथा सीओपीए) व युवतियों( सीओपीए) जिन्होंने उक्त व्यवसायों में प्रशिक्षण पूरा कर लिया है, वे इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

जिसके लिए 18 से 26 साल तक की आयु के उम्मीदवार तथा युवक का वजन 50 किलो और युवती का वजन 45 किलो हो भाग ले सकते हैं।

यह जानकारी देते हुए संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश कुमार पुरी ने कहा कि इच्छुक अभ्यार्थी दिनांक 22 अप्रैल 2025 सुबह 10ः00 बजे तक संस्थान में आकर भाग ले सकते हैं।

साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने साथ दसवीं व आईटीआई के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व 3 फोटोग्राफ तथा अन्य सभी प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपियाँ लेकर आयें।

अधिक जानकारी के लिये संबंधित कंपनी के अधिकारी रूप सिंह हरटा (9816021174) व अमन कुमार (8894723508) के मोबाइल नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...