आईआईटी मंडी की टीम ने ड्रोन की मदद से विद्युत बहाली में किया सहयोग

--Advertisement--

छपराहण गांव में 5 अगस्त से बाधित बिजली बहाल करने की दिशा में मिला बड़ा तकनीकी समर्थन।

मंडी – हिमखबर डेस्क 

नाचन विधानसभा क्षेत्र के छपराहण (मुलान्डी) गांव में पिछले तीन दिनों से बाधित बिजली आपूर्ति को बहाल करने के लिए चल रहे कार्य में आईआईटी मंडी की टीम द्वारा ड्रोन तकनीक की मदद दी गई।

सीएआईआर विभाग से डॉ अमित शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रणव सिंह और विकास शर्मा की टीम ने ड्रोन की सहायता से 11 केवी सरांडा फीडर की सैगिंग प्रक्रिया में तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

अधिशाषी अभियंता गोहर सुमित चौहान के बोल 

अधिशाषी अभियंता गोहर सुमित चौहान ने बताया यह स्पर फीडर उस समय क्षतिग्रस्त हुआ जब 33 केवी पंडोह-गोहर लाइन में दो दिन पूर्व भारी क्षति हुई थी, और यह 11 केवी सरांडा फीडर के ऊपर से गुजरती है।

परिणामस्वरूप, छपराहण गांव में 60 घरों की 5 अगस्त से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई थी। उन्होंने बताया कि आईआईटी मंडी की टीम द्वारा प्रदान की गई ड्रोन सहायता से न केवल बहाली कार्य में तेजी आई, बल्कि यह कार्य अधिक सुरक्षित और कुशल रूप से संभव हो सका।

वर्तमान में फील्ड स्टाफ की टीम द्वारा बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, और बोर्ड का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द छपराहण गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...