
नालागढ़- सुभाष चंदेल
आइटीआइ ट्रेंड युवाओं को नालागढ़ में अब हर माह रोजगार मुहैया होगा। प्रत्येक माह की 20 तारीख को आइटीआइ उम्मीदवारों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
इसी कड़ी में नालागढ़ आइटीआइ में 20 नवंबर को विभिन्न कंपनियों की ओर से रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मुहैया करवाया जा रहा है। आदर्श आइटीआइ नालागढ़ में पीआइसीएच इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद, मोरपेन लैबोरेटरीज बद्दी, ग्रुप सैब इंडिया बद्दी, यूनिकैम बद्दी द्वारा 20 नवंबर को नालागढ़ आइटीआइ में कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया गया है।
माडल आइटीआइ नालागढ़ के प्रधानाचार्य जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि कंपनी की ओर से किसी भी ट्रेड से पासआउट उम्मीदवारों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा हैै।
इंटरव्यू द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को पीआइसीएल कंपनी की ओर से कंपनी रोल पर हर माह 10,300 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ परफार्मेंस इंसेंटिव, मोरपेन बद्दी प्रतिमाह 10,500 रुपये अप्रेंटिसशिप रोल पर रखने के साथ फ्री सब्सिडाइज्ड फूड, वर्दी, टी स्नैक्स, ग्रुप सैब इंडिया द्वारा कंपनी रोल पर दस हजार रुपये प्रतिमाह के साथ मुफ्त खाना, वर्दी और सेफ्टी शूज, यूनिकैम बद्दी द्वारा 9000 रुपये प्रतिमाह के साथ मुफ्त वर्दी, टी स्नैक्स दिया जाएगा।
उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपने साथ योग्यता के प्रमाणपत्र दसवीं व अपने व्यवसाय से संबंधित दस्तावेज, पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड आदि अपने साथ लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब हर महीने की 20 तारीख को आइटीआइ उम्मीदवारों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
