अवैध खनन करते तीन टिपर चालक पकड़े

--Advertisement--

Image

चंबा, धर्म नेगी

पुलिस ने नदी-नालों में अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

 

शनिवार को पुलिस टीम ने कियाणी में दबिश देकर अवैध खनन में जुटे तीन टिपर चालकों को पकड़ा। पुलिस ने चालकों को 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस ने अवैध खनन करने वालों को दोबारा अवैध खनन करते हुए पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त करने की बात कही।

गौरतलब है कि नदी-नालों में वर्तमान में अवैध खनन जोरशोर से चला हुआ है। खनन माफिया अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में नदी-नालों को छलनी करने से पीछे नहीं रह रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर राजपुरा और कियाणी में दबिश दी। इस दौरान कियाणी खड्ड में तीन टिपर चालक अवैध खनन करते पाए गए। एसआई गोविंद सिंह ने टीम सहित मौके पर पहुंच कर टिपर चालकों को 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

 

पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने कहा कि नदी-नालों में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। शनिवार को कियाणी में अवैध खनन करते तीन टिपर चालकों को 45 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। कहा कि भविष्य में भी पुलिस खनन माफिया पर नकेल कसेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

TV जगत में मातम, कुमकुम भाग्य की अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या

हिमखबर डेस्क टीवी जगत में उस वक्त मातम छा गया,...

दफ्तर में 2 दिन तक फन फैलाए बैठा रहा सांप, खूब मचाया कोहराम

हिमखबर डेस्क महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर के भवन...

BDC अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले बवाल, नवनिर्वाचित सदस्य पर दबाव डालने का आरोप; FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल फतेहपुर...