अवैध खनन और बिना मास्क घूम रहे लोगों का कोटला पुलिस ने किया हजारों का चालान

--Advertisement--

Image

कोटला- स्वयम

कोटला पुलिस ने एसपी कांगड़ा खुशहाल सिंह के निर्देशानुसार अवैध खनन माफिया पर शिकंजा कसा हुआ है और अवैध खनन करने पर पुलिस कई वाहन चालकों के चालान कर चुकी है। परंतु फिर भी माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अब पुलिस और भी ज्यादा सख्त हो गई है।

वीरवार को कोटला चौकी प्रभारी संजय शर्मा ने पेट्रोलिंग के दौरान एक टिप्पर को बिना एक्स फॉर्म पकड़ा और 14,600 रुपए जुर्माना कर अदालत में पेश होने को कहा है।

इसके अलावा कोरोना वायरस को हल्के में लेकर बिना मास्क पहने घूमने पर 4,500 रूपए का जुर्माना वसूल किया है। कोटपा एक्ट के तहत 900 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया है।

संजय शर्मा ने बताया कि आगे भी उनका अभियान इसी तरह जारी रहेगा। माफिया और बिना मास्क पहने घूमने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...