अली रत्नी टिब्बा में ट्रैकिंग के दौरान लापता चारों ट्रैकर सुरक्षित, हेलिकॉप्टर रेकी से मिला सुराग

--Advertisement--

Image

कुल्लू, 11 सितम्बर – आदित्य 

अली रत्नी टिब्बा में ट्रैकिंग के दौरान लापता हुए चार ट्रैकर्स को तीन घंटे की हेलिकॉप्टर रेकी के बाद ट्रेस कर लिया गया है। चारों पूरी तरह से सुरक्षित है। रेस्क्यू टीम द्वारा इन्हे 5440 मीटर की ऊंचाई से रेस्क्यू कर 3,600 मीटर की हाईट पर बनाए गए वेस कैंप में पहुंचाया जा रहा है।

बता दें कि ट्रैकिंग के लिए निकला पश्चिम बंगाल का ये दल लापता हो गया था। ट्रैकिंग पर निकले दल के दो सदस्य वापस आ गए थे जिन्होंने अपने चार अन्य साथियों के लापता होने की सूचना प्रशासन को दी।
सूचना मिलने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली से रेस्क्यू दल इनकी खोज में निकल गया था। दो दिन तक इनका कोई सुराग नहीं मिला था।

लिहाजा रविवार को हवाई रेकी की गई। करीब तीन-चार घंटों की हवाई रेकी के बाद ट्रैकरों को अली रत्नी टिब्बा के पास ट्रेस किया गया। चारों को बेस कैंप तक पहुंचाया जा रहा है। रविवार को इन ट्रैकरों को यही रखा जाएगा। सोमवार को बेस कैंप से चारों ट्रैकरों को नीचे उतारा जाएगा।

एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि चारों ट्रैकर सुरक्षित है। चारों तरफ ग्लेशियर और संकरी घाटी होने के कारण उन्हें हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू नहीं किया जा सकता ऐसे में रेस्क्यू दल उन्हें भू-मार्ग से ही रेस्क्यू कर वेस कैंप की ओर ला रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...