अयोध्या में स्थापित होगा 21 लाख दीयों के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 41 देश के राजदूत होंगे साक्षी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

प्रभु राम की नगरी अयोध्या दीपोत्सव के जरिए एक बार फिर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने वाली है। लंका पर विजय प्राप्त कर जब प्रभु राम अयोध्या पहुंचे थे तो अयोध्या वासियों ने जिस तरह से फूल माला से उनका स्वागत किया था। ठीक वैसा ही नजर इन दोनों अयोध्या में देखने को मिल रहा है पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

प्रभु राम की नगरी अयोध्या आज एक बार फिर 7वें दीपोत्सव के माध्यम से विश्व के मानचित्र पर स्थापित होगी। पूरी अयोध्या को त्रेता कालीन रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। इतना ही नहीं लाइटों पर ही राम मंदिर का आकार श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्धकर रहा है।

News 18

गौरतलब है कि 7 वें दीपोत्सव में 21 लाख दीपक जलाकर एक नया इतिहास रचा जाएगा। अयोध्या के 7 वें दीपोत्सव में आज अवध विश्वविद्यालय के 25000 वॉलंटियर्स 21 लाख दीपक प्रज्वलित कर एक नया इतिहास रचेंगे। इस 7वें दीपोत्सव के साक्षी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन समेत कई विदेशी राजदूत भी होंगे।

अयोध्या में दीपावली की धूम है। मठ-मंदिरों को फूलों से सजाया गया है तो वहीं राम मंदिर जाने वाले मार्ग को भी फूलों से सजाया गया है। तस्वीर में आप साफ देख रहे हैं हाथ में धनुष लिए प्रभु राम नजर आ रहे है।

News 18

7वें दीपोत्सव में आज 21 लाख दीपक जलाकर एक नया इतिहास रचा जाएगा। इतना ही नहीं इस बार के दीपोत्सव में 41 देश के राजदूत भी आमंत्रित किए गए हैं। अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार के मुताबिक 41 देश के लगभग 61 वीवीआईपी अयोध्या के भव्य दीपोत्सव शिरकत करेंगे।

News 18

प्रभु राम की नगरी अयोध्या दीपोत्सव के दौरान उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। इस दौरान भक्तों में गजब का उत्साह भी दिख रहा है। दीपोत्सव के दौरान लड़कियां सर पर मटका रख कर डांस करती हुई नजर आई।

प्रभु राम की नगरी अयोध्या आज एक बार फिर 7वें दीपोत्सव के माध्यम से विश्व के मानचित्र पर स्थापित होगी। पूरी अयोध्या को त्रेता कालीन रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

News 18

गौरतलब है कि आज 7वें दीपोत्सव में सरयू नदी के किनारे 21 लाख दीपक जलाकर एक नया इतिहास रचा जाएगा।तस्वीरों में आप सरयू नदी के घाट का अद्भुत नजारा देख रहे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...