अमन ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर रचा इतिहास

--Advertisement--

अमन ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर रचा इतिहास

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा जिले के लुड्डू पंचायत के रुनेगा निवासी अमन ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर इतिहास रच दिया है। अमन ठाकुर बैडमिंटन स्पर्धा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए गोल्ड मेडल लाने वाले प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं।

अमन ठाकुर की इस उपलब्धि से चंंबा वासी काफी गदगद हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए उनके परिजनों को हर कोई बधाई दे रहा है‌। क्योंकि यह उपलब्धि कोई छोटी नहीं बल्कि उपलब्धि की अंतरराष्ट्रीय छलांग है।

यहां स्पष्ट कर दें कि अमन ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया। युगांडा पूर्वी अफ्रीका में आयोजित इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है।

अमन ठाकुर चंबा के रूनेगा गांव लुडू पंचायत के रहने वाले है। उनके पिता शिमला में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज में कार्यरत है। अमन जब 18 वर्ष का था तब खेलते खेलते गिर गया था। जिसके कारण उसके पैर में गहरी चोटे आ गई।

जिसके कारण पीजीआई में उसका मेजर ऑपरेशन करना पड़ा और 2 साल बेड रेस्ट के बाद अमन ने दोबारा से बैडमिंटन खेलना शुरू किया और आज उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया है। अमन अभी एमए की पढ़ाई संजौली कॉलेज से कर रहा है।

अमन ने बताया कि वो इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कंपलेक्स शिमला में कोच सनी की देखरेख में बैडमिंटन सीखते हैं। अमन ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, कोच सनी और प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स के संस्थापक व महासचिव ललित ठाकुर, प्रदेश पैरा बैडमिंटन के अध्यक्ष बलवंत झोंटा, जिला चंबा पैरा स्पोर्ट्स के सभी पदाधिकारी को दिया है। जिनके मार्गदर्शन से आज वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल पाएं हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...