अभिलाष चुने गए द्रोणाचार्य एससीए के अध्यक्ष

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य महाविद्यालय रैत में छात्र कार्यकारिणी का गठन विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमे अभिलाष अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीबीए से वैशाली, बीसीए से कशिश, बीएड से रक्षित, उपाध्यक्ष ईश्वर, सचिव वैशाली, सह सचिव अदिति बीएड, पायल बीबीए, बीसीए अंशुल, बीकॉम दीक्षा चुने गए।

वही बीबीए बीसीए, बीकॉम से ईशांत जम्वाल व बीएड से उमेश स्पोर्ट्स हेड बने व कल्चर हेड बीबीए से प्रभात व बीएड से अक्षय चुने गए। डिसिप्लिन हेड बीबीए से वर्षा, बीसीए से कशिश, बीएड से प्रियंका व बीकॉम से कशिश चुनी गई। साथ ही ज्योति, केतन, अमन, साक्षी को सदस्य चुने गए। अभिनव कटोच व कुनाल मीडिया हेड चुने गए।

सभी चुनी गई कार्यकारिणी के सदस्यों ने पद गरिमा की शपथ ली। वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष को पहाड़ी टोपी व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वहीं छात्र कार्यकारिणी के अध्यक्ष अभिलाष ने बताया कि जो जिम्मेदारी आज मिली है उनका पूरी निष्ठा से वहन करूंगा।

वहीं प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा ने चुने गए प्रतिनिधियों को बधाई दी। तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का वहन करें तथा सभी को साथ लेकर चले ताकि महाविद्यालय का भी उत्थान हो सके।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया, कार्यकारिणी निदेशक बीएस पठानिया, प्राचार्य विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा, अनिता चन्देल, अमित शर्मा, अभिषेक शर्मा सहित समस्त अध्यापक व बच्चे मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...